हमारी लाइफ में कभी ना कभी ऐसा मोड़ जरुर आता हे जब हमें किसी ऐसे इंसान से भी बात करनी पड़ जाती हे जिसे हम जानते तक नहीं हे. अंतर्मुखी लोगों के लिए किसी से बात करना बहुत मुश्किल होता हे और ऐसे में अजनबियों से बात करना और भी ज्यादा मुश्किल होता हे. लेकिन कई बार आपकी यह आदत आपकी negative image क्रिएट कर सकती हे.
किसी से बात करने के लिए बहुत ज्यादा ना सोचें. गहरी सांस ले और एक अच्छी शुरुआत करें. नए-नए लोगों से बात करने से व्यक्तित्व का विकास होता हे. इसके साथ में हमारी हिचकिचाहट भी दूर होती हे. आप किसी से normal नाम पूछने से स्टार्ट कर सकते हे. आप कहाँ से हो, क्या कर रहे हो, कहाँ रहते हो आदि normal सवाल पूछ सकते हे.
भले ही बहुत कम बात करें लेकिन शुरुआत तो करें. धीरे-धीरे बातचीत को आगे बढ़ाएं. इससे आपका confidence भी बढेगा. याद रखें हो सकता हे वह भी आप की तरह अनजान से बात करने में डरता हो या झिझकता हो. इसलिए आगे कभी भी ऐसा मौका मले तो डरें नहीं और बातचीत स्टार्ट करें.

No comments:
Post a Comment